राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मूंडला में बने डेम में गुरुवार सुबह खरना निवासी 25 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिला, जो मछली पकड़ने के लिए डेम पर गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम मूंडला में बने डेम में 25 वर्षीय राधेश्याम पुत्र मांगीलाल मेवाड़े का तैरता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि बुधवार की रात युवक मछली पकड़ने के लिए डेम में जाल बिछाने गया था, वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश किया तो डेम में उसका तैरता हुआ शव मिला। युवक किन हालातों में डेम में डूबा, इसका वास्तविक पता नहीं लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
राजगढ़ः मछली पकड़ने गए युवक का मूंडला डेम में तैरता मिला शव
Udai Prakash
Dec 4 2025 2:24PM
201100
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
