चंपावत। नेपाल में होने वाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अपने क्षेत्र की सीमा को अस्थायी रूप से सील कर रखा है।
वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार और जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशों के तहत सभी सीमा चौकियों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जवान लगातार पैदल और वाहन गश्त के साथ-साथ निगरानी गतिविधियाँ संचालित कर रहे हैं। सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त गश्त भी की जा रही है।
पुलिस और एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि यह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सीमा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहायक होगी। इसका लक्ष्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकना है। उन्हाेंने बताया कि एसएसबी का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अनधिकृत आवाजाही को रोकना है। इसके अतिरिक्त, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित करना भी शामिल है। स्थानीय प्रशासन के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











