नालंदा। जिले में जदयू नेता और उनके भाई के घर पर बुधवार को छापेमारी की गयी है। जानकारी अनुसार जदयू नेता बाबर मलिक और उनके भाई के आवास पर पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारीं भारी मात्रा में अवैध हथियारों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
छापेमारी की कार्रवाई पिछले छह घंटे से लगातार जारी है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।पुलिस ने फिलहाल पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया है।अब तक छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्ध सामान और दस्तावेज जब्त किए गए हैं और कई हथियार मिलने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक खुद पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है।
नालंदा में जदयु नेता के घर छापेमारी संदिग्ध सामान बरामद
Udai Prakash
May 28 2025 4:50PM
201530
7
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
