बिहारशरीफ। नालन्दा जिलान्तर्गत हरनौत प्रखंड में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। बताया जाता है कि नालंदा जिले में इन दिनों विभिन्न पंचायतों में जगह-जगह पईन तालाब खेत नदी समेत अन्य जलाशयों में बारिश व बाढ़ का पानी भरा है। इससे मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। डेंगू के दो केस आने को लेकर व मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए गांव के टोले में मंगलवार को फोगिंग किया गया।
पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि अचानक तेज बुखार आना छाती व उपर के हिस्सों में दानों का निकलना आंखों के पिछले हिस्से में जोर का दर्द भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी आना आदि डेंगू के लक्षण है। वहीं ठंड लगकर बुखार आना शरीर में दर्द सिर दर्द व उल्टी आना पसीना आकर बुखार कम होना कमजोरी महसूस होना मलेरिया हो सकता है।चिकित्सा प्रभारी ने बताया इसके बचने के लिए अपने आस पास पानी जमा न होने दे, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, दिन के समय पूरी बाजू के कपड़े पहने ,घरों में मच्छर नाशक दवाई का छिड़काव करें कूलर, होदी या पानी से भरे हुए बर्तन को खाली रखें व जहां पानी जमा है वहां कीटनाशक डाल दें या पानी खाली कर दें। पीएचसी के केटीएस शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मुबारकपुर गांव में चार-पांच दिन पहले एक डेंगू का केस मिला था।जहां जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मच्छरों से बचाव के लिए फोगिंग व दवा का छिड़काव किया गया। उन्होंने कहा दस दिन पूर्व रामसंग-डिहरा गांव में एक मरिज डेंगू का मिला था।जहां फोगिंग किया गया था। उन्होंने कहा दोनों का जांच पटना में हुआ था जहां डेंगू का केस मिला जहां दोनो कि स्थिति सामान्य बताया जाता है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
