गिरिडीह। जिले के मधुबन थाना इलाके के गिरिडीह डुमरी रोड स्थित चैनपुर में सड़क हादसे में बुधवार देर रात तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप घायल हो गया। मृतकों की पहचान लक्ष्मणतुंडा गांव निवासी देवचंद्र साहू (53), केंदुआडीह निवासी थानू कुमार (16) और निमियाघाट थाना इलाके के रंगामति गांव निवासी घनश्याम साहू के रूप में हुई ।
सड़क हादसा देर रात करीब एक बजे के आसपास हुआ, जब दोनों वाहन पीरटांड़ से डुमरी की तरफ जा रहे थे। इस बीच चैनपुर के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों की एक-दूसरे से टक्कर हो गई। हादसे में वाहन में बैठे तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद और मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल से तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल भेज दिया।
सड़क हादसे में तीन की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
Udai Prakash
Jan 16 2025 4:14PM
200346
5
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
