चंडीगढ़। सोनीपत में गोहाना-जींद मार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित कैंटर चालक फरार हो गया। बुटाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जींद के गांव बुढाखेड़ा के रहने वाले पंकज ने बताया कि उसकी मौसी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रहती है। वहां पर उसकी मौसी के लड़के का शादी समारोह था। शादी में पूरा परिवार एक साथ गाड़ी में जा रहा था। कार में उसकी माता कमलेश, बहनें नीतू, प्रियंका, पत्नी आरती तथा भांजा परमजीत सवार थे। आज तड़के करीब 3 बजे गांव गंगाना के पास भांजे को उल्टी आने पर कार को सड़क किनारे खड़ा किया गया। उसकी बहन प्रियंका उल्टी करवाने के बाद वापिस कार में बैठ गई थी, लेकिन नीतू बेटे को लेकर नीचे उतर गई और ड्राइवर की साइड पीछे बेटे को कुल्ला करवाकर दवाई देने लगी, तो पीछे आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी और भाग गया।
पंकज ने बताया कि बहन और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ितों का दावा है कि उन्होंने करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर चालक को पकड़ा, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वह हाथ छुडाकर भाग गया। परिजन दोनों को खानपुर कलां ले गए, जहां डॉक्टरों ने नीतू व उसके बेटे परमजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











