नागौर। पांचोड़ी इलाके में शुक्रवार देर रात बड़ी वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे करीब 12 लाख रुपये लूट लिए। वारदात भेड़ गांव स्थित एटीएम बूथ में रात करीब दो बजे हुई। लूट के बाद बदमाशों ने सबूत मिटाने के इरादे से मशीन में आग लगा दी और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी साथ ले गए।
एएसपी आशाराम के अनुसार, एटीएम का शटर बंद था, लेकिन बदमाशों ने पहले ताला तोड़ा और भीतर घुस गए। अंदर पहुंचकर उन्होंने गैस कटर की मदद से पूरी मशीन को काटा और कैश निकालकर फरार हो गए। सुबह जब बाजार खुला, तो स्थानीय लोगों ने टूटा हुआ एटीएम देखकर पुलिस को सूचना दी।
एटीएम की सुरक्षा के लिए दिन के समय गार्ड तैनात रहता है, लेकिन रात 11 बजे वह रोज की तरह ताला लगाकर घर चला गया था। बदमाशों ने उसी समय का फायदा उठाते हुए इस संगठित वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेक्निकल टीमों को बुलाया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











