मुरादाबाद। प्रभारी मंत्री की नाराजगी के तीसरे दिन आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता का तबादला कानपुर के लिए हो गया।
अधिशासी अभियंता भाजपा कार्यालय का नक्शा पास करने में हीलाहवाली का आरोप था। तीन दिन पहले सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने समीक्षा बैठक की थी। जिसमें मुरादाबाद नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने आवास विकास के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार पर आम जनता के कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।
नगर विधायक ने प्रभारी मंत्री को बताया था कि अधिशासी अभियंता ने भाजपा कार्यालय का नक्शा पास नहीं किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक पदाधिकारी का सही कार्य नहीं किया। प्रभारी मंत्री के नाराजगी जताने पर जिलाधिकारी ने मंगलवार को आरोपित अधिशासी अभियंता के खिलाफ शासन को पत्र भेज दिया था। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार का तबादला शासन ने कानपुर कर दिया है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी व नगर विधायक ने की है।
प्रभारी मंत्री की नाराजगी पड़ी भारी, आवास विकास के अधिशासी अभियंता का तबादला हुआ कानपुर
Oct 10 2024 12:11PM
201928
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











131.jpg)