गाजियाबाद । अंकुर विहार थाना पुलिस ने मुठभेड़ कर शनिवार की रात एक
शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गयी गोली
लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया
है।
एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि अंकुर विहार पुलिस चेकिंग
अभियान चला रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल साइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस
ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग
शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरिफ सैफी पुत्र शौकत सैफी निवासी बी 54
गली नंबर 3 नियर दिलशाद मस्जिद ओल्ड मुस्तफाबाद दिल्ली घायल हो गया। जिसे
पुलिस ने दबोच लिया। उसका दूसरा साथी फरार हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से
एक अवैध तमन्चा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल एवं लूटा गया
मोबाइल बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में घायल हालत में अभियुक्त को अस्पताल में
भर्ती कराया है। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में
गाजियाबाद और दिल्ली में लूट एवं चोरी के कई अभियोग पंजीकृत हैं।
मुठभेड़ में दिल्ली के बदमाश को लगी गोली, घायल हालत में भर्ती
Manisha Singh
Mar 24 2024 11:28AM
200970
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
