गाजीपुर । कासगंज जेल में बंद अब्बास अंसारी कड़ी सुरक्षा के बीच
बुधवार को गाजीपुर पहुंच गया। यहां पर अब्बास पिता मरहूम मुख्तार अंसारी
की क्रब पर फातिहा पढ़ने जाएंगे। इस दौरान परिवारीजनों से भी मिलेंगे।
बता
दें कि बीते दिनों बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के
मौत हो गई थी। उनके जनाजे में कासगंज जेल में बंद बेटे अब्बास अंसारी शामिल
नहीं हो सके थे। मरहूम मुख्तार अंसारी की क्रब पर फातिहा पढ़ने के लिए
अब्बास की ओर से सर्वोच्च न्यायायल में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें फातिहा पढ़ने
के लिए कस्टडी पैरोल की इजाजत दी है। पैरोल के बाद अब्बास को कड़ी सुरक्षा
के बीच कासगंज जेल से मंगलवार की रात को गाजीपुर के लिए रवाना किया गया।
उनका काफिला बुधवार की सुबह हाइवे से बरही के रास्ते से गाजीपुर पहुंचा। इस
दौरान जनपद पुलिस ने भी उनके काफिले को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
गाजीपुर
पहुंचते ही पहले उन्हें नियमानुसार गाजीपुर जिला जेल ले जाया गया। यहां से
उन्हें सुरक्षा के बीच मोहम्दाबाद स्थित आवास और मुख्तार की क्रब पर ले
जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आज शाम में अब्बास पिता मुख्तार की क्रब पर
फातिहा पढ़ेंगे। वहीं पिता की मौत पर अपने परिजनों से मिलकर दिलासा और इस
गम को बांटेंगे। जानकारी के मुताबिक इस दौरान मीडिया से अब्बास को दूर रखा
जाएगा।
इस सम्बंध में मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी
ने बताया कि अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए पिता मुख्तार
अंसारी की क्रब पर फातिहा पढ़ने की मंजूरी दी है। आज रात मुख्तार के 10वां
पर अब्बास उनकी क्रब पर जाकर फातिहा पढ़ेंगे। रात होने से पहले तक फातिहा
पढ़ी जाएगी। इसके बाद कोर्ट के आदेशों के अनुसार परिजनों से मिलकर वह वापस
चले जाएंगे।
कासगंंज जेल से गाजीपुर पहुंचा अब्बास, पिता मुख्तार की क्रब पर पढ़ेगा फातिहा
Manisha Singh
Apr 10 2024 10:29AM
201072
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
