अलवर। जिले के रैणी थाना क्षेत्र के सालोली गांव में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने अपने तीन बेटों के साथ आत्महत्या की कोशिश की। उसने पहले सबसे छोटे बेटे को कुएं में फेंका और फिर खुद बड़े बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। हादसे में चार साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सात साल का मंझला बेटा हाथ छुड़ाकर भाग गया और उसकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार सालोली निवासी अनिता पत्नी राजेश जोगी के तीन बेटे अनीष (9), भानू (7) और अजय (4) हैं। अनिता सोमवार सुबह तीनों बेटों को लेकर गांव के बाहर 100 फीट गहरे कुएं पर पहुंची। सबसे पहले उसने छोटे बेटे अजय को कुएं में फेंका, फिर बड़े बेटे अनीष के साथ खुद भी छलांग लगा दी। इस दौरान मंझला बेटा भानू किसी तरह मां का हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला।
कुएं से कुछ ही दूरी पर खेत में क्रिकेट मैच चल रहा था। वहीं से गांव के लड़कों ने शोर सुनकर दौड़ लगाई और रस्से की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाला। गांव वालों की मदद से उन्हें तुरंत राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटे बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल मां और बेटे को प्राथमिक इलाज के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला के दोनों हाथों में फ्रैक्चर है और कमर में चोट है, वहीं बेटे को सीने में गंभीर चोट आई है।
रैणी थाने के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति राजेश मूर्तियां बनाने का काम करता है और पिछले दस दिन से जयपुर में है। घर में सास और जेठ-देवरों के साथ रहना महिला को मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर बीते दो दिनों से घर में झगड़ा चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पारिवारिक झगड़े से दुखी मां ने तीन बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, चार साल के बेटे की मौत
Udai Prakash
May 26 2025 6:13PM
201550
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
