नालंदा-बिहारशरीफ। जिले में खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभा विगहा गांव में एक स्टील के कटोरे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरूवार की सुबह को घटी है जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रामाधीन यादव के दो पुत्र सुजीत कुमार और अजीत कुमार एक ही घर में अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके माता-पिता घर से अलग मकान में रहते हैं। घटनाक्रम में बताया गया है कि घर से एक स्टील का कटोरा गायब हो गया। जिसे लेकर दोनों भाइयों की पत्नियों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सुजीत कुमार ने अपनी पत्नी के उकसावे में आकर घर से पिस्तौल निकाला और अपने छोटे भाई अजीत कुमार को पेट में गोली मार दी। परिजन गंभीर रूप से जख्मी अजीत को इलाज के लिए इस्लामपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही खुदागंज थाना प्रभारी प्रकाश नारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टममर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता रामाधीन यादव ने बताया कि दोनों पुत्रों की पत्नियां अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ती थीं। कटोरे को लेकर झगड़ा हिंसा में बदल गया।
मृतक की पत्नी सगुनी देवी ने इस घटना को लेकर खुदागंज थाना में अपने जेठ सुजीत कुमार और जेठानी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारे भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या
May 15 2025 3:38PM
203345
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











