लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव स्थित भगनटोला में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी (30) के रूप में हुई है। सुलेखा देवी सदर थाना क्षेत्र के गौरीखाड़ की रहने वाली थी। भगनटोला में उसका मायका था। महिला का पति सत्येंद्र उरांव नक्सली है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गांव वालों ने एक सुनसान खेत में महिला का शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने उसकी पहचान करते हुए इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में ले लिया। महिला के परिजनों ने बताया कि मृतक महिला कुछ दिन पूर्व ही अपने मायके आई थी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की ओर से जानकारी मिली कि सुलेखा का शव खेत में पड़ा हुआ है। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है घटनास्थल पर एक चटाई और कुछ खाने पीने की वस्तुएं भी मिली है । परिजनों का कहना है कि महिला की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी ऐसे में उसकी हत्या किसने और क्यों कर दी यह समझ में नहीं आ रहा है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
