लातेहार। पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादी कैला यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और गोली बरामद हुई है। गिरफ्तार उग्रवादी पलामू जिले के पाकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी कैला यादव लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी गांव के आसपास भ्रमणशील है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे घर दबोचा। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल और सात गोलियां बरामद हुईं।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी लातेहार के अलावा पलामू, रामगढ़ और चतरा समेत कई अन्य जिलों में लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। उग्रवादी की गिरफ्तारी में डीएसपी भरत राम, इंस्पेक्टर दुलड़ चौड़े और थाना प्रभारी शशि कुमार समेत अन्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
लातेहार में पीएलएफआई का उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Udai Prakash
Dec 24 2024 5:07PM
200607
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
