लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ स्थित रेलवे कोयला साइडिंग पर गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे ट्रकों को निशाना बनाकर जमकर फायरिंग किया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, परंतु घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी रेलवे साइडिंग पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद ट्रक चालकों ने बताया कि अल सुबह 4 बजे के लगभग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधी साइडिंग के अंदर प्रवेश किए और ट्रकों को निशाना बनाकर गोलियां चलानी आरंभ कर दी। अपराधियों ने इस दौरान लगभग 15 से 20 फायरिंग किया। उसके बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। इधर घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि लातेहार जिले में पिछले कुछ दिनों से अपराधियों के द्वारा लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कोयला व्यवसाय को अपराधी सबसे ज्यादा निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही अपराधी घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बनता जा रहा है।
अपराधियों ने रेलवे कोयला साइडिंग पर की फायरिंग
Udai Prakash
Nov 28 2024 12:12PM
200833
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
