बेगूसराय में मजदूर की गोली मारकर हत्या
बेगूसराय, 27 फरवरी । बेगूसराय में हत्या और गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। बीते देर रात भी बेखौफ अपराधियों ने तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गौड़ा पंचायत-एक के वार्ड संख्या-दो की है। मृतक मजदूर की पहचान दीना महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लक्ष्मण महतो देर रात करीब दो बजे पेशाब करने के लिए अपने घर से बाहर निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन एवं आसपास के लोग दौड़े उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची तेघड़ा थाना की पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल का एक खोखा बरामद किया है।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण महतो गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उसके बाद ही घटना का खुलासा होगा।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
