सीतापुर। कोतवाली पुलिस ने यौन शाोषण के मामले में गुरुवार को कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वह अपने लोहरबाग स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के आदेश पर उन्होंने पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण किया है। वह सभी से अपील करते हैं कि कोई भी समर्थक सड़क पर न आएं। कानून का पालन करें। न्यायालय पर भरोसा जताएं। माफियाओं के खिलाफ मेरी लड़ाई जीवन के आखिरी सांस तक रहेगी और मैं उनसे लड़ता रहूंगा। यहां के चर्चित भूमाफियाओं के खिलाफ मेरी ओर से जो कार्रवाइयां हुई हैं, उनसे उनकी नींद खराब हो गई थी। उनके खिलाफ साचिश रची गई।
उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ सीतापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमें जो हम पर आरोप लगे हैं बगैर उसकी गंभीरता को जाने पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में मैं उच्च न्यायालय की शरण में गया, जहां 14 दिन का समय देते हुए निचली अदालत में जाने को कहा गया। कोर्ट के आदेश पर ही मैंने पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण किया है। अदालत का मामला है, इसलिए इस पर मैं खामोश हूं।
यौन शाोषण मामले में पुलिस ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर काे किया गिरफ्तार
Udai Prakash
Jan 30 2025 4:23PM
200090
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
