मुरादाबाद। हिंदू काॅलेज मुरादाबाद इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. एके सिंह ने बताया कि इग्नू ने सत्र जुलाई 2024 हेतु विभिन्न पाठ्यक्रमाें (सेमेस्टर एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमाें को छोड़कर) में नए प्रवेश लेने की अंतिम तिथि विस्तारित करने के साथ-साथ सत्रांत परीक्षा दिसम्बर 2024 के आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि भी विस्तारित कर दी गयी है। नए प्रवेश लेने की अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। जबकि आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर से बढ़ाकर बिना विलम्ब शुल्क के 27 अक्टूबर कर दी गयी है। 28 अक्टूबर से लेकर 03 नवम्बर 2024 तक 1100/- रुपये विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरा जा सकेगा।
प्रोफेसर एके सिंह ने आगे बताया कि जिन विद्यार्थियों को पीजी, यूजी, डिप्लोमा और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेना हो उनके पास 31 अक्टूबर तक का समय है। विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक सत्रांत परीक्षा दिसम्बर हेतु ऑनलाइन परीक्षा फार्म नहीं भरा है, वे प्रत्येक दशा में 27 अक्टूबर तक अवश्य भर दें। अन्यथा उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है।
इग्नू ने नए प्रवेश और परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई
Oct 19 2024 12:26PM
204546
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











