हरिद्वार। रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले फरार ईनामी को बहादराबाद थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में थाना बहादराबाद क्षेत्र के व्यापारी अमित सैनी संचालक छोटू महाराज ने पुलिस को तहरीर देकर अश्वनी चौबे निवासी पटना बिहार, कुमार प्रसून निवासी ठाणे महाराष्ट्र, तरनजीत सिंह निवासी पथरी हरिद्वार व प्रशांत संगल निवासी देहरादून आदि के विरुद्ध रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 03 करोड़ 20 लाख की धोखाधड़ी व गबन करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित तरनजीत व प्रशांत संगल के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिए थे। घटना का मास्टरमाइंड आरोपित कुमार प्रसून 2021 से लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय नेवर्ष 2022 में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। आरोपित के लगातार फरार रहने के कारण एसएसपी ने उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपित कुमार प्रसून पुत्र स्व. भुवनेश्वर प्रसाद निवासी ए/204, एन जी विकास, सीएचएस लिमिटेड, बेवर्ली पार्क, कनकिया रोड, मीरा रोड पूर्वी, ठाणे महाराष्ट्र को एम्स दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित ने खुद को रिलायंस कंपनी का टेक्निकल हैड बताकर अपने साथी अश्वनी चौबे आदि के साथ मिलकर अमित सैनी को उत्तराखंड का रिलायंस कंपनी के सेटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनने का झांसा देकर धोखाधड़ी से उनसे 3 करोड़ 20 लाख की धनराशि हड़प ली थी। आरोपित ने रिलायंस सेटअप बॉक्स का हेडक्वार्टर बनाने के लिए बिल्डिंग का निर्माण भी कराया था। अमित सैनी से धनराशि मिलने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस आरोपित के संबंध में अन्य जानकारी हासिल कर रही है।
करोड़ों की ठगी करने वाले ईनामी को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा
Udai Prakash
Dec 11 2024 5:00PM
201796
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
