हरिद्वार। एटीएम बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।
रूड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को प्रीतविहार निवासी हरदीप कौर ने तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 12. 40 बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित पीएनबी एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने गई थी, उसी समय एक युवक वहां आया और बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसका अहसास उन्हें तब हुआ जब उनके मोबाईल पर पैसे कटने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता लगा कि रामपुर चुंगी मंडी के समीप स्थित एक एटीएम से उनके खाते से 40 हजार रुपए की रकम निकाल ली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 40 हजार, जांच में जुटी पुलिस
Udai Prakash
Dec 11 2024 5:01PM
201758
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
