पटना,
28 फरवरी । बिहार में भाजपा ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में चुनावी रैली
को संबोधित करेंगे। उनका सीतामढ़ी और सीवान जिले में भी कार्यक्रम है। वो
सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम के दर्शन करने जाएंगे। इसके अलावा चार लोकसभा
सीटों के भाजपा नेताओं संग बैठक करेंगे।
रक्षामंत्री सिंह बुधवार
सुबह 10 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीतामढ़ी के पुनौराधाम
के लिए रवाना होंगे। मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में दर्शन करने के
बादसीतामढ़ी में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करेंगे। दोपहर करीब साढ़े 12
बजे सीतामढ़ी से सीवान के लिए रवाना होंगे। सीवान में भाजपा नेताओं के साथ
बैठक करेंगे। इसमें चार लोकसभा सीटों- सीवान, छपरा, गोपालगंज और महाराजगंज
के पार्टी नेता शामिल होंगे।
वो दोपहर 12ः45 बजे सीवान से
वापस दरभंगा लौटेंगे। यहां घनश्यामपुर में राजकीय जनता उच्च विद्यालय,
शिवनगर घाट मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पांच
बजे वे दरभंगा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दरभंगा के भाजपा सांसद
गोपालजी ठाकुर ने बताया कि राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में
जोश है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने रक्षामंत्री की सभा में ज्यादा से ज्यादा
लोगों से आने की अपील की है। इसके लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया
गया।
उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले
महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी
बिहार दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की 2 मार्च को बेगूसराय और
औरंगाबाद में जनसभा प्रस्तावित है। शाह पटना के पालीगंज में भाजपा
कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके दौरे की तारीख पहले 5 मार्च तय की गई
थी, मगर अब इसमें परिवर्तन होने के संकेत हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ की आज दरभंगा के घनश्यामपुर में चुनावी रैली, सबसे पहले जाएंगे पुनौराधाम
Feb 28 2024 11:01AM
202997
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











