हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में हुए राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में हत्याज्ञ की वजह मृतक की शादीशुदा बेटी के साथ आरोपी के प्रेम संबंध सामने आए हैं।
पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस में शामिल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार, वाहन और अन्य सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम रानानगंला थाना स्योहारा जिला बिजनौर निवासी प्रियांशु ने 27 अप्रैल को पिता राजवीर सिंह की हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। अज्ञात हमलावरों द्वारा सिर पर गहरी चोट पहुंचाकर हत्या करने के मामले में कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों द्वारा उसकी पहचान की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और डिजिटल एविडेंस के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए लोगों की पहचान की।
जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर से आरोपित पंकज कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। आरोपित ने बताया कि उसका मृतक की बेटी से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की के पिता राजवीर इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिससे नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित पंकज और उसका साथी छोटे लाल, दोनों ही सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे और मृतक से उनकी पहले से जान-पहचान थी। 26 अप्रैल की शाम को दोनों ने राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बुलाया और बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला अंडरपास के पास खेत में ले जाकर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने पंकज की निशानदेही पर उसके साथी छोटे लाल को भी नहर पटरी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
शादीशुदा से करना चाहता था विवाह, पिता बना बाधा तो कर दी हत्या
Udai Prakash
Apr 29 2026 2:48PM
199830
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
