BREAKING NEWS

पानीपत: युवक पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफतार।

पानीपत: युवक पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफतार।
पानीपत। पानीपत पुलिस ने बड़ौली गांव में दुकान पर काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल निवासी रोहित, अभिषेक, राहुल और जय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों ने जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। 

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया आरोपी रोहित की कुछ दिन पहले गांव निवासी रोबिन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपी रोहित ने यह बात अपने तीनों साथी आरोपियों को बताई। रंजिश रखते हुए 18 मार्च को चारों आरोपी रोबिन की दुकान पर पहुंचे और सरियों से जांनलेवा हमला कर फरार हो गए।

थाना सदर में करनाल के कोहंड निवासी रोबिन पुत्र जसबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव बड़ौली में उसकी रावल ट्रेवल्स के नाम से दुकान है। 18 मार्च को वह दुकान पर काम कर रहा था। मिस्त्री अजय भी उसके साथ काम कर रहा था। दोपहर बाद चार लड़के मुहं पर कपड़ा बाधे बाइकों पर सवार होकर आए और सरियों से हमला कर दिया। ताबड़तोड हमला कर आरोपी उसे अधमरा समझकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। 

उसको पैर, सिर व हाथों पर काफी गंभीर चोटे आई। जिनके नाम बोबी, जोनी, राहुल व महेंद्र है। थाना सदर में रोबिन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक व चार सरिये बरामद कर शनिवार को चारों आरोपियों को न्यायाल में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Subscribe Now