सीएम के घोषित 659 करोड़ की विकास योजनाओं को संभल में तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा : कमिश्नर

सीएम के घोषित 659 करोड़ की विकास योजनाओं को संभल में तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा : कमिश्नर
मुरादाबाद। मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित 659 करोड़ की विकास योजनाओं को संभल में तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस मामले में मंडल के अन्य जिलों की विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

कमिश्नर ने कहा कि उनका लक्ष्य विकास की योजनाओं को तेजी के साथ धरातल पर उतारना है। मुख्यमंत्री ने संभल बहजोई मार्ग को फोर लेन करने, बहजोई को जिला मुख्यालय बनाने, डिजिटल लाइब्रेरी, साइबर थाने की स्थापना सहित कई कार्यों की नींव रखी है। अभी उनका फोकस मंडल की विकास योजनाओं पर केंद्रित रहेगा। मंडल के अन्य जिलों में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा लगातार की जाएगी।

Subscribe Now