राजगढ़,। मध्यप्रदेश राजगढ़ जिले के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में रहने वाली 24 वर्षीय दलित युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले छह सालों में कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम बरखेड़ा निवासी 24 वर्षीय दलित युवती ने बताया कि गांव के रघुवीर यादव ने शादी का झांसा देकर पिछले छह सालों में कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए, अब वह बहाने लेकर शादी करने से इंकार कर रहा है।पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मौके से फरार आरोपित रघुवीर के खिलाफ धारा 69 बीएनएस, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।










131.jpg)
