विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में अंबा नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोजरू के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार नौ यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मालवा कंपनी की बस बासौदा से सिरोंज जा रही थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे बस चालक ने किनारे खड़े कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन सामने से आ रहे एक ट्रक को देखकर उसने बस को साइड में किया, जिससे बस खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के इलाके के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाला। बस में एक युवक बुरी तरह से फंसा हुआ था, उसको ग्रामीणों की मदद से मुश्किल से निकाला और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को बासौदा के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अंबा नगर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मण सिंह रघुवंशी ने बताया कि रोजरू गांव के पास बस सड़क किनारे कंटेनर से टकरा गई थी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं, जिन्हे एंबुलेंस से बासौदा के हॉस्पिटल भेजा है। हादसे के बाद मौके से बस का चालक, कंडक्टर और क्लीनर फरार हो गए। बस के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
विदिशाः सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बस, नौ यात्री घायल
Udai Prakash
Oct 26 2024 6:25PM
200122
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
