पूर्णिया। पूर्णिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां न्यायालय में पेशकार के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डीएससी ग्राउंड के पास की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक गौरव कुमार की शादी प्रियंका से नवंबर 2021 में हुई थी। मई 2024 में प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनके परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का मामला लड़के और उसके परिवार पर दर्ज कराया था।
मामले में पुलिस ने मृतक की मां को गिरफ्तार किया था, लेकिन अन्य आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रियंका के परिजनों ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार देर रात हमलावरों ने गौरव कुमार पर चाकू जैसे तीक्ष्ण हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हमला करने वालों में मृतक का बड़ा साल ज्योतिष कुमार एवं छोटा साला रवि का नाम सामने आया है।
खबर के अनुसार रात्रि 8:00 बजे से 9:00 बजे के बीच में गौरव अपने साथियों के साथ डीएसए ग्राउंड घूमने के लिए आया हुआ था। वहीं पर मृतक के दोनों साले मुंह मे गमछा बांधकर आए तथा अपने बहनोई से उनकी बकझक होने लगी ।इसी दौरान दोनों ने मिलकर उस पर चाकू से कई वार कर दिया। मृतक के साथ वाले लोग बचाने का प्रयास किया और उन लोगों को पकड़ने का भी प्रयास किया परंतु वे दोनों भाग नकले।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है। डीएसपी पुष्कर कुमार ने कहा कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
साले ने बहन की मौत के बदले जीजा को चाकू घोंपकर की हत्या
Udai Prakash
Nov 2 2024 3:35PM
201644
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
