मुरादाबाद। जिले में पशु पालन विभाग की जांच में अभी तक एक भी बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि नहीं हुई हैं, लेकिन विभाग ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित पोल्ट्री फार्मों से 95 सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। अभी लैब की रिपोर्ट विभाग को नहीं मिली है।
विभाग के संयुक्त निदेशक (जेडी) मनोज शर्मा ने सोमवार को बताया कि सैंपल की जांच बरेली स्थित आईवीआरआई की लैब कर रही है। अभी लैब से रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्हाेंने बताया कि दूसरे राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद शासन ने पशु पालन और नगर निगम को जांच करने के निर्देश दिए। इस मामले में नगर निगम की टीमों ने शहर की मीट की दुकानों की जांच की। वहीं पशु पालन विभाग की टीमों ने ठाकुरद्वारा, भोजपुर, डिलारी, बिलारी, छजलैट, दलपतपुर सहित सभी आठ ब्लॉकों में संचालित पोल्ट्री फार्मों की छानबीन की। इस दौरान टीमों ने 95 सैंपल इकट्ठा किए। जिनकी लैब रिपाेर्ट आना बाकी है।
इस मामले में डिप्टी सीवीओ डॉ. आशा का कहना है कि जिले में अभी कोई पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं मिली है। इसी कारण पोल्ट्री फार्मों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है
मुरादाबाद में बर्ड फ्लू के खतरे काे देख पोल्ट्री फार्मों से 95 सैंपल जांच काे भेजे
Jun 2 2025 1:43PM
203490
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











