बाड़मेर। जिले में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा धनाऊ थाना क्षेत्र के मीठे का तला गांव में में हुआ।
धनाऊ थानाधिकारी दीप सिंह ने बताया कि मृतक हरीश (22) और पेमाराम (26) निवासी बूथ राठौड़ान थे। दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण उन्हें आगे चल रहा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया, जिससे बाइक ट्रैक्टर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोनों शवों को धनाऊ अस्पताल की माेर्चरी में शिफ्ट करवाया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। दोनों मृतक खेती-बाड़ी के साथ मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। दोनों शादीशुदा थे। पेमाराम के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां शामिल हैं, जबकि हरीश की दो बेटियां हैं।
अंधेरे में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत
Udai Prakash
Dec 24 2025 1:41PM
201350
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
