हल्द्वानी। मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमले के मामले का कर दिया। घटना बीते दिन देर शाम की है। हमले में गंभीर रूप से घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, मीडिया कर्मी दीपक अधिकारी ऊंचापुल के पास नहर किनारे बने अवैध निर्माण की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान चौहान बिल्डर के दो बदमाश हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें अधमरा कर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना का संज्ञान डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया। आज सुबह प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, प्राधिकरण के सचिव विजय नारायण शुक्ला, तहसीलदार कुलदीप पांडेय मौजूद थे।