खूंटी। झारखंड सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ग्रामीण और नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन मोहन गोप और नगर मडल अध्यक्ष अर्जुन पहान के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यकें पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि लंबी-चौड़ी घेोषणाओं का सपना दिखा कर फिर एकबार राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाली हेमंत सरकार की नीति और नीयत में कोई बदलाव नहीं आया है। अपने पिछले कार्यकाल में जिस प्रकार से राज्य सरकार के संरक्षण में खनिज संसाधनों की लूट, पंचायत से लेकर सचिवालय-मंत्रालय तक लूट भ्रष्टाचार ने अपना पैर जमाया है, वह दूसरे कार्यकाल में और मजबूत हो रहा है। विधि व्यवस्था की हालत ऐसी कि कोई सुरक्षित नहीं। हत्या, लूट आम बात हो चुकी है। अपराधी बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे। बहन-बेटियां घर से निकलने से डरती हैं। दुष्कर्म, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं ध्वस्त विधि व्यवस्था को उजागर कर रही हैं।
जिला महामंत्री संजय साहू ने कहा कि आज विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं, लेकिन शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, दवाई नहीं, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस के अभाव में गरीब मरने को मजबूर हैं। अपराधी, दुराचारी, भ्रष्टाचारियों का हेमंत के राज हिम्मत बढ़ गई है। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, जिला मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल, जिला एसी मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र नायक, मंडल महामंत्री, विकास चौधरी, मंगा नाग, सुदर्शन भोगता, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राज्य में विधि व्यवस्था चौपट, घर से निकलने से डरती हैं बहू-बेटियां: नीलकंठ
udai prakash
Jun 24 2025 4:46PM
200783
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
