खूंटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि अबुआ सरकार का खिावा करनेवाली राज्य की हेमंत सरकार 25 से 30 लाख रुपये में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को नौकरी बेच रही है। झारखंड के आदिवासियों के पास पैसे नहीं हैं, इसलिए यहां के लोग सरकारी नौकरियों से वंचित हैं। कोचे मुंडा राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ मंगलवार को तोरपा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भवन से प्रखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस मेन रोड होते प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। भाजपा ने सरकार को छह महीने का समय दिया था, पर सरकार की कार्यशैली में न कोई सुधार हुआ और न कानून व्यवस्था की स्थिति बदली। उन्होंने कहा कि बांग्लादेसी झारखंड की आदिवासी लड़कियों से शादी कर उएएनकी जमीन हड़प रहे हैं और जमीन हड़पने के बाद उनकी बेरहमी से हत्त्या कर दी जाती है। कोचे मुंडा ने कहा कि राज्य में हर ओर भ्रष्टाचार और घूसखोरी का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि बिना पैसे दिये किसी सरकारी दफ्तर में कोई काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि न तो वृद्धों का पेंशन मिल रही है और न विधवाओं को सम्मान राशि दी जा रही है। पूरे राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यहां की निकम्मी सरकार केंद्र द्वारा दी गई राशि का भी उपयोग नहीं कर पा रही है। सभा को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा ने भी संबोधित किया।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, शशांक शेखर राय, दीपक तिग्गा, कृष्णा भगत, सुबोध गुप्ता, विनोद धान, गंदौरी गुड़िया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
यूपी और बिहार वालों को नौकरियां बेच रही है राज्य सरकार: कोचे मुंडा
udai prakash
Jun 24 2025 4:48PM
200745
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
