गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना इलाके में तेज रफ्तार में गणतव्य जा रही एक कार ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी । जिसमे एक ही परिवार के पति - पत्नी सहित बच्चे की मौत हो गई है। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड पर अम्बाडीह मोड़ के पास शनिवार की देर रात की है।
बताया गया कि छोटकी सरिया निवासी आशीष कुमार बर्णवाल अपनी पत्नी श्वेता बर्णवाल और डेढ़ वर्षीय बेटे पलटू के साथ शादी समारोह में भाग लेकर रांची से सरिया लौट रहे थे।
इसी दौरान अम्बाडीह मोड़ के निकट उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए ।
घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला गया ।
आनन-फानन में सभी को बगोदर सीएचसी ट्रॉमा सेंटर लाया गया । लेकिन तब तक श्वेता बर्णवाल और मासूम पलटू की मौत हो चुकी थी। आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया ।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत
Udai Prakash
May 17 2025 12:16PM
200667
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
