गुमला। गुमला जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन बाईक सवारों की मौत और चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के नवाड़ीह पंचायत अंतर्गत बिर्री पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को विपरीत दिशा से आ रहे दो बाईक आपस
में भीड़ गई, जिससे दो बाईक सवार अनमोल कुजूर (35) और पिंगल मिंज (30 ) की घटनास्थल
पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन अन्य बाईक सवार जेम्स मिंज(45), प्रताप
केरकेट्टा (30) व माइकल बरवा (32) गंभीर रूप से घायल हो गयें। सारे लोग बिर्री और भेलवाताला गांव के रहने वाले हैं। डुमरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में
प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं दूसरी घटना
शुक्रवार को जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में हुई । अरहरा गांव मोड़ के समीप
एक बुलेट मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरायी। बाईक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान राहुल केसरी
(24) के रुप में की गयी है। वह खूंटी के जरियागढ़ का रहने वाला था।
जबकि बाईक में पीछे बैठा एक युवक
विक्रम केसरी (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो युवक बाईक से सिमडेगा जिले के
तामड़ा गांव में एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने गांव लौट रहें थे। इसी
दौरान यह घटना हुई। घायल युवक का इलाज कामडारा सीएचसी में चल रहा है।
अलग-अलग दो सड़क हादसे में तीन बाईक सवार की मौत, चार गंभीर
udai prakash
Dec 6 2024 9:26PM
200285
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
