यमुनानगर। चार दिन पहले लापता हुई कालेज में पढ़ने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा (20) का शव करनाल के पास इंद्री नहर से मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने एक युवक पर अपनी बेटी को मोबाइल पर परेशान करने का आरोप लगाया। परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान बेबी निवासी सावन विहार निवासी जगाधरी के रूप में हुई।
शुक्रवार को अधिक जानकारी देते हुए सदर थाना यमुनानगर पुलिस के जांच अधिकारी रेशम सिंह ने बताया घर से लापता हुई बीए (द्वितीय) छछरौली कालेज में पढ़ने वाली छात्रा (20) बेबी ने 30 सितंबर की दोपहर को यमुना नहर के बाड़ी माजरा पुल से छलांग लगा दी थी। जिसे राहगीरों ने देख लिया था। उसकी चप्पल और मोबाइल मौके से बरामद हुए थे। जिसका शव गुरुवार की रात करनाल के पास इंद्री नहर से मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया। परिजन का आरोप है कि रोहित नाम का एक युवक उनकी बेटी को मोबाइल पर परेशान किया करता था। पुलिस ने परिजन के बयान के आधार पर आरोपी युवक रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू की।
यमुनानगर: लापता कालेज छात्रा का शव करनाल की इंद्री नहर से मिला
Udai Prakash
Oct 4 2024 2:52PM
201150
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
