जब टीम मौके पर पहुंची, तो कमरे में युवक का शव मिला। गले पर गहरे घाव मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि युवक पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने पूरे कमरे की बारीकी से जांच की और रेस्टोरेंट स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त प्रबीना पी. ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कुंडली थाना पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। रेस्टोरेंट स्टाफ के अनुसार युवक कल शाम किसी काम से यहां आया था और पीछे बने कमरे में गया था, जहां
बाद में उसका शव मिला। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक यहां किससे मिलने आया था और हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है। रंजिश, लूटपाट या व्यक्तिगत विवाद, हर पहलू पर जांच की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल विवरण और कर्मचारियों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है और जल्द ही आरोपित तक पहुंचने का दावा किया है।