बस से कुचलकर युवक की मौत

बस से कुचलकर युवक की मौत
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में गुरुवार को बस से कुचलकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी गांव निवासी समीर पटेल (40) पुत्र करम सिंह पटेल की मौत हुई है। मृतक के परिवार से तहरीर लेकर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Subscribe Now