जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के चटाई कॉलोनी शांतिनगर में अपराधियों ने सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कर्रवाई कर रही है।
मृतक की पहचान शक्तिनाथ सिंह के रूप में हुई है, जो कुख्यात अपराधी अमरनाथ का भाई था। जिसकी हत्या देवघर में हुई थी। अब अपराधियों ने शक्तिनाथ को निशाना बनाया था। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीन अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। वहीं गोली लगने के बाद शक्तिनाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की अवाज सुनते ही आस-पास में दहशत को माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी।
सूचना मिलने के बाद मानगो थाना की पुलिस और सिटी एसपी घटनास्थल पहुंचे और छानबीन मे जुट गए, जहां उन्हें तीन खोखे मिले हैं। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार काे बताया कि कुछ नाम सामने आए हैं और पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
