भोपाल। भाजपा कार्यालय में शनिवार को सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आने वाला समय त्योहारों का है। पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में इस प्रकार से काम करें कि दशहरे की शस्त्र पूजन से पहले ही सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल कर लें। पितृपक्ष और नवरात्रि में भी सदस्यता अभियान को गति देना है।
लक्ष्य बड़ा नहीं, उसे हासिल करें पार्टी कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के पहले चरण में सभी कार्यकर्ताओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है और अब 1 अक्टूबर से सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। लेकिन हमारे सामने चुनौती बड़ी है। अभी पितृपक्ष चल रहे हैं, फिर नवरात्रि आ रही है। लेकिन हमें अपनी कार्ययोजना इस तरह से बनाना है कि हम दशहरे पर होने वाली शस्त्र पूजन तक डेढ़ करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में 29 में से 29 सीटें जीतीं और विधानसभा चुनाव में हमने 163 सीटों पर जीत हासिल की थी। अगर हम प्रदेश की 230 विधानसभाओं को देखें, तो इनमें से 10-15 सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर जीत हासिल कर चुके हैं। इस हिसाब से देखें, तो डेढ़ करोड़ का लक्ष्य कोई बड़ा लक्ष्य नहीं है।
हमारा नेतृत्व चाहता है हम अपडेट होते रहें
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जब 2014 में प्रधानमंत्री बने थे, तो उन्होंने सबसे पहले बौद्धिक संपदा नीति बनाई। उस समय लोग प्रधानमंत्री के इस कदम को समझ नहीं पाए। लेकिन आज उसी नीति के बल पर देश से प्रतिभाओं का पलायन रुका है और वह नीति आज सार्थक होती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री ने प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए जो कदम उठाए, उसी का परिणाम है कि सागर की रीजनल कान्क्लेव में आए नीदरलैंड के एक उद्योगपति 60 दिनों में फैक्ट्री स्थापित कर उत्पादन चालू करने की बात करते हैं और प्रधानमंत्री तथा प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हैं। इसी तरह जब सदस्यता अभियान में पहली बार मोबाइल के प्रयोग की बात आई, तो उसका औचित्य बहुत से लोगों को समझ नहीं आया, लेकिन आज मोबाइल हमारे सदस्यता अभियान के दौरान संभावित सदस्यों से संपर्क और उन्हें सदस्यता दिलाने में महत्वपूर्ण साधन साबित हो रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि हमारा नेतृत्व यह चाहता है कि हम सभी कार्यकर्ता समय के हिसाब से अपडेट होते रहे। इसलिए सदस्यता अभियान में लक्ष्य हासिल करने के लिए तकनीकी साधनों का प्रयोग करें।
बूथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से सदस्यता में बन रहा इतिहास- विष्णुदत्त शर्मा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से मध्यप्रदेश में सदस्यता में इतिहास बन रहा है। अब तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक लोग मिस्डकॉल से भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। 98 लाख से अधिक लोग विधिवत फॉर्म भरकर भाजपा परिवार का सदस्य बन चुके हैं। निर्धारित लक्ष्य का 70 प्रतिशत पूरा करके मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर असम और दूसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश है, लेकिन बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है। संगठन पर्व का पहला चरण संपन्न हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने संगठन पर्व में देश की टॉप 20 विधानसभा सीटों को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें मध्य प्रदेश की 6 विधानसभाएं शामिल हैं। यह भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश के टॉप जिलों में इंदौर, मंदसौर एवं भोपाल शामिल है। मध्य प्रदेश का कार्यकर्ता अपने मेहनत और परिश्रम से संगठन पर्व में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
सदस्यता अभियान में जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों का उपयोग करें- डॉ. महेंद्र सिंह
पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में भाजपा और उसके मोर्चे, प्रकोष्ठ मिलाकर लगभग 300 पदाधिकारी हमारे पास उपलब्ध हैं। प्रदेश में 16 नगर निगम हैं, जिनके 884 पार्षद हैं। इनमें से अधिकतर भारतीय जनता पार्टी के हैं। नगर पालिकाओं में 2000 से अधिक पार्षद हैं और नगर पंचायतों में 7321 पार्षद हैं, इनमें से भी अधिकतर पार्टी के हैं। प्रदेश में 18355 सरपंच हैं, इनमें से भी अधिकतर हमारे हैं। कुल मिलाकर अगर देखें, तो प्रदेश में हमारे पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संख्या 1,95,000 के आसपास है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी ताकत हमारे पास उपलब्ध है। अभियान को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और विधानसभाओं में इस ताकत का उपयोग करें। संगठन पर्व हमारे लिए राष्ट्रवाद और विकासवाद को सशक्त बनाने का माध्यम है। बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद ने भी बैठक को संबोधित किया।
दशहरे तक सदस्यता का लक्ष्य हासिल करें कार्यकर्ताःडॉ. मोहन यादव
Sep 28 2024 8:44PM
202144
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











