झज्जर जिला मुख्यालय झज्जर वह ढांचा बॉर्डर के बीच से नजफगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को जल्द ही बस सुविधा की बड़ी सेवा मिलने वाली है। इस रूट पर दिल्ली परिवहन निगम अपनी बस सेवा शुरू करेगा। इस बस सेवा का सबसे अधिक फायदा महिलाओं को होगा, जो निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शुक्रवार से इस सेवा की शुरुआत हो जाएगी।
नजफगढ़ झज्जर रूट पर दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवा शुक्रवार से बहाल हो जाएगी। लगभग 20 साल पहले भी इस रूट पर डीसी की बसें चलती थी लेकिन कुछ समय बाद दिल्ली सरकार ने इस सेवा को बंद कर दिया था। अब निगम की पांच-छह बसें दिल्ली-झज्जर के बीच चलाने की कवायद चल रही है। यह प्रयास इलाके से सेट दिल्ली की नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक कैलाश गहलोत की रुचि की वजह से हो रहे हैं। वह शुक्रवार को बादली में आयोजित के कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करेंगे और इस सुविधा की घोषणा करने के बाद हरी झंडी दिखाकर बस सेवा की शुरुआत करेंगे।
कुछ ही महीने पहले गहलोत की कोशिशें से नजफगढ़ से बादली के बीच बस सेवा आरंभ हुई थी। इससे पहले डीटीसी की बस सेवा नजफगढ़ से ढांसा बॉर्डर के बीच उपलब्ध रहती आई है। लेकिन अब यह सुविधा नजफगढ़ टर्मिनल से झज्जर बस अड्डा तक रहेगी। नजफगढ़ से झज्जर के बीच कई कई चक्कर लगाएंगी। इस बस सेवा के आरंभ होने से झज्जर जहांगीरपुर बदली के आसपास के बीच से अधिक गांव के लोगों को नजफगढ़ जाना आना आसान हो जाएगा। इस रूट पर महिलाएं डीटीसी की बसों में बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी। लेकिन बाकी सभी यात्रियों को टिकट लेना होगा। किसी भी श्रेणी का पास इस रूट पर डीटीसी की बसों में मान्य नहीं होगा। शुक्रवार शाम तक डीटीसी की बस सेवा की समय सारिणी निर्धारित होने की संभावना है। डीसी के अधिकारी किस रूट पर बस सेवा आरंभ करने के लिए आवश्यक अध्ययन कर चुके हैं। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो के सीआई रणबीर गुलिया ने बताया कि डीसी के अधिकारियों ने बुधवार को हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर के कार्यालय आकर अधिकारियों से आवश्यक विचार विमर्श किया। सेवा आरंभ करने के लिए आवश्यक अनुमति भी ली गई।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











