अररिया। सोशल मीडिया पर हथियार लहराना रानीगंज थाना क्षेत्र के जगता ख़रसाही वार्ड संख्या 12 गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक सुनील बहरदार को महंगा पड़ गया।रविवार को सुनील का लोहे का देशी कट्टा के साथ वीडियो वायरल हुआ था जिस पर एसपी अंजनी कुमार ने संज्ञान लेते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में रानीगंज थानाध्यक्ष के साथ एक विशेष छापामारी दल का गठन किया।
छापामारी दल द्वारा सोमवार को जगता खरसाही गांव में छापेमारी की गई,जिसमें हथियार लहराने वाले 25 वर्षीय युवक सुनील बहरदार पिता रमेश बहरदार को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी के दौरान उनके घर से लोहे का बना हुआ देशी कट्टा बरामद किया गया।जिसके बाद पुलिस ने सुनील बहरदार को गिरफ्तार कर अपने साथ रानीगंज थाना लेकर आई और उनके खिलाफ कांड संख्या 448/25 दिनांक 08.12.2025 धारा 25(1-बी)(ए),26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
छापामारी दल में रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार,सब इंस्पेक्टर शेख हसीना,एएसआई रवि प्रकाश द्विवेदी,ओमप्रकाश सिंह और थाना के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।जानकारी एसपी अंजनी कुमार ने दी।
सोशल मीडिया पर हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा,गिरफ्तार,हथियार बरामद
Udai Prakash
Dec 8 2025 5:45PM
201229
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
