जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के संघईपुर गांव में 23 सितम्बर को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या में मृतक रोहित चौहान के घर गुरुवार की रात को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे।उन्होंने मृतक के पिता बाबूराम चौहान एडवाेकेट व उनके परिवार को सांत्वना दी।हालांकि जब वे परिवार से मिलकर निकलने लगे तब गांव की महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों ने मंत्री की गाड़ी का घेराव कर हत्यारोपियों के फाँसी देने की मांग की।दारा सिंह चौहान ने लोगों को आश्वासन दिया कि उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है।कोई लापरवाही नहीं होगी।
हालांकि मंत्री के सामने भारी संख्या में आयी महिलाएं काफी आक्रोशित थीं।उस समय मंत्री सहित उनके साथ मौजूद लोग लगातार महिलाओं को समझाते रहे।काफी देर तक महिलाएं नहीं मान रही थीं,लेकिन मंत्री द्वारा काफी देर तक समझाने के बाद महिलाएं मानी।तब जाकर मंत्री वहां से जा सके।
ज्ञात हो कि संघईपुर गांव निवासी रोहित चौहान पुत्र बाबूराम चौहान की गांव के ही आशीष चौहान तथा उसके पिता अरविंद चौहान के ऊपर दिनदहाड़े हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।आशीष चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद सिरकोनी बाजार के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया था।उसके पिता को गुरुवार को इजरी तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।अभी भी गांव के लोग दोनो के फाँसी की सजा देने की मांग सरकार से कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने किया कैबिनेट मंत्री को घेराव, हत्यारोपी को फांसी देने की मांग
Udai Prakash
Sep 27 2024 4:47PM
201445
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
