BREAKING NEWS

शव यात्रा में फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

शव यात्रा में फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

भागलपुर: पुलिस जिला नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शव यात्रा के दौरान हथियार से फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जगतपुर गांव निवासी भवेश यादव की माता का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा महादेवपुर घाट पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा हथियार लहराते हुए फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक हथियार के साथ दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि वीडियो की पुष्टि और उसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति हथियार का प्रदर्शन और फायरिंग करना कानूनन अपराध है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Subscribe Now