पूर्णिया। पूर्णियां जिलान्तर्गत भवानीपुर मजरा में स्थित प्रसिद्ध माँ कामाख्या मंदिर में आयोजित माँ कामाख्या महोत्सव राजकीय मेला में गौ पूजन एवं गोपाल सम्मान कार्यक्रम में मंत्री लेसी सिंह ने भाग लेकर गौ माता की धार्मिक अनुष्ठानिक तरीके से पूजा अर्चना किया| कुल 108 गौ माता की विधिवत चुनरी,तेल,सिंदूर एवं हरा चारा खिला कर पूजा अर्चना किया गया। मंत्रों का जाप के साथ गौ माता की आरती की गई ।गौमाता के सम्मान में भक्तजनों ने "गोमाता की जय" से मंदिर परिसर गूंज उठा।
मौके पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि गाय को "कामधेनु" की देवी के रूप में भी पूजा की जाती है, जो समृद्धि और समग्र कल्याण का प्रतीक मानी जाती है। गाय की पूजा भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है। गाय माता को चन्लत मंदिर की मान्यता दी गई है । हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है और इसे देवी लक्ष्मी,सरस्वती और पृथ्वी माता का प्रतीक माना जाता है ।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल गौ माता की पूजा ही नहीं बल्कि यह पशुओं प्राकृतिक और पर्यावरण के प्रति भी एक सम्मान दिखाता है ।
मंत्री लेशी सिंह ने गौपालक को अंगवस्त्र प्रदान करते हुए अन्य पारम्परिक तरीके से सम्मनित किया,जिससे गौपालक काफी आह्लादित दिखे और मंत्री लेशी सिंह को आशीर्वाद दिया ।
विद्वान पंडितो देवानंद तिवारी बाबा ने कहा कि इस तरह का अनोखा गौपूजन सह गोपाल सम्मान बिहार में किसी मंदिर में नहीं किया गया है मंत्री लेशी सिंह का सत्प्रयास गौ रक्षा व गौ सम्मान के लिए अनुकरणीय प्रशंसनीय है।
कामाख्या मंदिर में 108 गायों का किया गया वैदिक पूजन, मंत्री लेसी सिंह हुई शामिल
udai prakash
Apr 4 2025 9:23PM
201595
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
