चतरा। चतरा जिले के पत्थलगडा में सरस्वती पूजा महोत्सव का रूप ले लिया है। यहां 200 स्थानों में पूजा का आयोजन होता है। कई स्थानों में पुलिस और प्रशासन की उपस्थिति में पूजा का आयोजन किया जायेगा। पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर यहां दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की जाती है।
25 वर्षों से पत्थलगडा के तेतरिया में सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा है। इस बार सरस्वती संगम क्लब तेतरिया की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है। कई सप्ताह से यहां पश्चिम बंगाल के आसनसोल और वर्धमान के मजदूर और कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। सरस्वती संगम क्लब की नींव सन् 2000 में रखी गई थी। उसके बाद से लेकर अब तक लगातार यहां भव्य आयोजन हो रहा है। इस बार जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित प्रसिद्ध मंदिर वैष्णो देवी के थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। आयोजन समिति के दुर्गेश कुमार, प्रभात कुमार, अवध दांगी, अमित कुमार सहित अन्य ने बताया कि इस बार 81 फीट ऊंचा पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है।
पांच लाख से अधिक की लागत से पंडाल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंडाल के साथ-साथ यहां कई कलाकृतियों का भी निर्माण हो रहा है। पूरे जिले में सरस्वती पूजा में यहां आकर्षक और भव्य पंडाल के रूप में ख्याति मिलते रही है।
यहां सरस्वती पूजा महोत्सव का रूप ले लिया है। तेतरिया और लेंबोईया का पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहता है। कई माह से यहां समिति के सदस्य पंडाल के निर्माण में लगे रहते हैं। पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन के जरिये भी कमर कस ली गई है। शांति समिति की बैठक में समितियां को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। दुर्गेश कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
वैष्णो देवी के तर्ज़ पर बन रहा है पूजा पंडाल
udai prakash
Jan 30 2025 9:35PM
200790
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
