अभिनेत्री वाणी कपूर और राशि खन्ना ने किये बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
उज्जैन,। फिल्म अभिनेत्री अभिनेत्री वाणी कपूर और राशि खन्ना ने मंगलवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दोनों अभिनेत्रियां अलसुबह महाकाल मंदिर पहुंची, जहां वे भस्म आरती में भी शामिल हुईं। इसके बाद नंदी हाल में बैठकर महाकाल का ध्यान लगाया।
मंगलवार तड़के करीब 3 बजे दोनों अभिनेत्रियां बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। दोनों भारतीय परिधान में पूजा-अर्चना में लीन नजर आईं। दोनों भस्म आरती के दौरान भगवान शिव का जाप करती रही। वाणी कपूर और राशि खन्ना ने करीब दो घंटे का समय महाकाल मंदिर परिसर में बिताया। आरती के बाद दोनों ने महाकाल की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।










131.jpg)
