बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर–बिलासपुर नेशनल हाइवे पर बुधवार सुबह 4 बजे अज्ञात भारी वाहन ने लगभग 35 वर्षीय एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पूरा मामला कोनी पुलिस क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सेंदरी–तुर्काडीह ब्रिज के बीच यह हादसा हुआ है। यहां अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि शव की पहचान करना काफी मुश्किल है। हादसे के बाद चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोनी पुलिस ने बताया कि जांच जारी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बिलासपुर : अज्ञात वाहन ने युवक काे कुचला, माैके पर ही माैत
Dec 17 2025 2:33PM
204226
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











