ऋषिकेश,। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने
कांवड़ मेला यात्रा में सराहनीय कार्य करने पर पुलिस कर्मियों को
पुष्पगुच्छ, शॉल भेंट कर सम्मानित किया है। इससे पूर्व डॉ. अग्रवाल ने
शिवरात्रि पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपित
किया।
बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में शुक्रवार को डॉ. अग्रवाल
ने एसपी ग्रामीण लोकजीत सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सन्दीप सिंह नेगी,
कोतवाल ऋषिकेश राजेन्द्र खोलिया, थानाध्यक्ष रायवाला देवेंद्र सिंह चौहान,
ट्रैफिक इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह, देहरादून आईटी सेल से हरिओम चौहान,
आईडीपीएल चौकी इंचार्ज कवींद्र राणा, हरिपुरकलां चौकी इंचार्ज विनय शर्मा,
इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला को सम्मानित किया।
डॉ. अग्रवाल ने
कहा कि सावन मास में देशभर से शिवभक्त बड़ी संख्या में हरिद्वार, ऋषिकेश
पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था, शिवभक्तों के लिए सहायता आदि
कार्यों को पुलिस अपनी पूरी निष्ठा से निभाती है। उन्हाेंने कहा कि
शिवभक्तों की सेवा करने से पुलिस कर्मियों को भी पुण्य फल प्राप्त होता है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











