बेलगाम अराजक तत्वों के द्वारा बंगाल सीमा पर जल्द से जल्द प्रवेश को लेकर होड़ मची रहती है, वही प्रशासन के द्वारा किसी भी चेक पोस्ट पर सही मापदंड से चेकिंग व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की बढ़ती घटनाएं निश्चित रूप से यह प्रशासन की निष्क्रियता और असफलता है।
जिले में ओवरलोड वाहनों का परिचालन बदस्तूर जारी है।
सुत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज बहादुरगंज रूट पर एंट्री का
खेल जोरों पर चल रहा है। जगह-जगह चाय पान की दुकानों पर एंट्री माफिया के
गुर्गे बैठकर विभाग के पहरेदारी करते हैं
और ओवरलोड बेडमिसाइल लदे डंपरों
को पार करवाते हैं। ओवरलोड वाहनों के परिचालन से सरकारी राजस्व को प्रतिदिन
लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। हैरानी के बात यह है कि मनमाने तरीके से
ओवरलोड वाहन को परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एनएच 327ई पर ही खड़ा
कर रख देते हैं जो की दुर्घटना को भी दावत दे रही है।











