हजारीबाग। अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात बड़कागांव के चेपा गांव निवासी प्रकाश ठाकुर(38) की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी पांच-सात की संख्या में आए और दरवाजा खुलवाकर बिना कुछ कहे गोली चला दी।
घटना की सूचना मिलते ही डाड़ी थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया।
थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि प्रकाश ठाकुर की हत्या किसने की, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। साथ ही आसपास के जंगलों में सघन छापेमारी अभियान पुलिस कर रही है। फिलहाल परिजनों के जरिये समाचार लिखे जाने तक किसी को नामजदआरोपित नहीं बनाया गया है।
अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की एक व्यक्ति की हत्या
Udai Prakash
Nov 30 2024 1:15PM
200195
5
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
